फंक्शन लेआउट

 

पेज फ़ंक्शंस का विवरण

1. टैब बार एरिया: यहां आप विभिन्न ट्रेडिंग के जोड़ों के प्राइज, वॉल्यूम आदि देख सकते हैं। आप इस सेक्शन के दाईं ओर सेटिंग आइकन पर क्लिक करके अपनी ट्रेडिंग और लेआउट की प्राथमिकताओं के आधार पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग पेज का समग्र लेआउट भी सेट अप कर सकते हैं।

2. कैंडलस्टिक चार्ट एरिया: यहां आप नवीनतम बाजार मूल्य, मार्केट ट्रेंड और मूल्य हिस्ट्री की जांच कर सकते हैं। प्रोफेशनल ट्रेडर्स द्वारा उपयोग की जाने वाली लोकप्रिय बाजार विश्लेषण रणनीतियों सहित समर्पित बाजार विश्लेषण उपकरण प्रदान करता है, जिससे यूजर्स को लाभ के लिए मार्केट ट्रेंड का विश्लेषण और भविष्यवाणी करने में मदद मिलती है।

3. ऑर्डर बुक एरिया: यहां आप प्राइज, साइज और टोटल अमाउंट सहित वर्तमान में मार्केट में उपलब्ध ऑर्डर खरीदने और बेचने की जानकारी चेक कर सकते हैं। आप बाजार की गतिशीलता का विश्लेषण करने और मार्केट ट्रेंड का अनुमान लगाने के लिए ऑर्डर बुक का लाभ उठा सकते हैं। आप इसके साथ अलग-अलग दृश्य मोड चुन सकते हैं: ओनली बाय ऑर्डर्स, ओनली सेल ऑर्डर्स, साथ ही संयुक्त ऑर्डर्स बाय और सेल दोनों।

4. ट्रेड की जानकारी का एरिया: यहां आप प्राइज, साइज और समय सहित विशिष्ट जोडों की ट्रेड हिस्ट्री देख सकते हैं।

5. पोजीशन्स एरिया: यहां आप अपने मार्जिन अकाउंट की सभी पोजीशन को विस्तार से देख सकते हैं, जिसमें टिकर सिंबल, साइड, औसत फिल्ड प्राइज या ऑर्डर प्राइज, फिल्ड क्वांटिटी या ऑर्डर क्वांटिटी, फीस, काल्पनिक वैल्यू आदि जानकारी शामिल है। आप ओपन ऑर्डर, ऑर्डर हिस्ट्री और एसेट का सारांश देखने के लिए टैब्स भी स्विच कर सकते हैं।

6. ऑर्डर-प्लेसिंग एरिया: यहां आप मार्जिन पर एसेट्स खरीद और बेच सकते हैं और ऑर्डर के प्रकार का निर्देश सेट अप कर सकते हैं।

7. मार्जिन अकाउंट एरिया: यहां आप अपने मार्जिन अकाउंट में कुल एसेट्स, नेट एसेट्स, प्रारंभिक मार्जिन, कम से कम मार्जिन, लेवरेज, डेंपिंग फैक्टर और प्वाइंट कार्ड्स की संख्या को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप मार्जिन पर ट्रेडिंग करते समय ब्याज पर डिस्काउंट चाहते हैं, तो आप इस सेक्शन के निचले भाग में “बाय प्वाइंट कार्ड्स” बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

8. मार्जिन लोन की जानकारी का एरिया।: यहां आप अपने मार्जिन अकाउंट से लोन पर दिए गए एसेट्स और देय ब्याज को चेक कर सकते हैं। आप विभिन्न अकाउंट्स के बीच ट्रांसफर या डिपॉजिट करने के लिए “ट्रांसफर” और “डिपॉजिट” पर क्लिक कर सकते हैं।